केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों व नीतियों ने किया प्रभावित- बलकार सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 15 जून: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के परिवार में उस समय वृद्धि हुई, जब पंजाब पुलिस के पूर्व डी.सी.पी बलकार सिंह आज यहां ‘आप’ में शामिल हो गए। पार्टी के दिल्ली से विधायक और पंजाब के मामलों के सह इंचार्ज राघव चड्ढा ने बलकार सिंह को रस्मी तौर पर पार्टी में शामिल किया। 
पंजाब मामलों के सह इंचार्ज राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा है, भले ही वह मुलाज़िम वर्ग हो या खिलाड़ी वर्ग हो। उन्होंने पूर्व पुलिस अधिकारी बलकार सिंह का स्वागत करते कहा कि बलकार सिंह ने पंजाब पुलिस विभाग में लम्बा समय सेवाएं निभाई हैं और पंजाब में विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी करके पंजाब वासियों की सेवा की है। बलकार सिंह अपनी शानदार सेवाओं के बदले देश के राष्ट्रपति से राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त किया है। 
चड्ढा ने कहा कि पूर्व पुलिस अधिकारी बलकार सिंह अब राजनीति के मैदान में भी शानदार सेवा निभाएंगे। इस समय राघव चड्ढा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के दो लाख दलित विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में डाल दिया है, क्योंकि इन विद्यार्थियों की जो फीस कांग्रेस सरकार ने कालेजों को देनी थी वह नहीं दी और अब यह विद्यार्थियों अपने परीक्षा नहीं दे पाएंगे। 

पूर्व डी.सी.पी बलकार सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर वह खुशी और मान महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों और नीतियों से वह बहुत प्रभावित हुए हैं। दिल्ली की सरकार ने गरीब परिवारों, आटो और टैक्सी ड्राइवरों और विद्यार्थियों की भलाई के लिए शानदार काम किए हैं। बलकार सिंह ने हर तरह आम आदमी पार्टी का साथ देने का वायदा करते कहा कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रदेश भर में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस समय विधायक जै कृष्ण सिंह रोड़ी, हरमिन्दर बख्शी, राजविन्दर कौर, ओलम्पियन सुरिन्दर सिंह सोढी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डाक्टर संजीव शर्मा, जनाब सुलेमान बाहरी, प्रदीप दुग्गल, हरचरन सिंह, बलबीर, दर्शन लाल, सरबजीत, लक्की रंधावा, रमन, हरद्वारी लाल, संजीव भक्त आदि नेता उपस्थित थे। 

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …